Manav Sampada Portal 2025: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार विभिन्न प्रकार के प्रयत्न कर रही है। इसी क्रम में संपूर्ण उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों को digitalization से जोड़ दिया गया है। डिजिटलिकरण के अंतर्गत अब सभी विभागों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
जिसकी वजह से अब नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ घर बैठे उपलब्धि करवाया जा रहा है। इसी क्रम में सरकार लगातार विभिन्न प्रकार के पोर्टल लांच कर रही है जिससे जरूरतमंद व्यक्ति तक उस विभाग की सारी सुविधाएं पहुंचाई जा सके।
Manav Sampada Portal 2025
पाठकों की जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी क्रम में Manav Sampada Portal भी लॉन्च किया है जिसके माध्यम से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। Manav Sampada Portal के माध्यम से संपूर्ण उत्तर प्रदेश के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी घर बैठे ही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Manav Sampada Portal अंतर्गत उन्हें अब अपना काम पूरे करने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इस पोर्टल पर कर्मचारी अपनी छुट्टियों से संबंधित संपूर्ण लेखा जोखा ,सर्विस बुक के रखरखाव तथा अन्य महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
E-Kalyan Inter Scholarship Payment List 2025: पूरी जानकारी, पात्रता, राशि और आवेदन प्रक्रिया
RRB NTPC UG Admit Card 2025 Download, Check Exam Date, City Intimation Slip & RRB NTPC Hall Ticket
उत्तरप्रदेश के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक पोर्टल!
जैसा कि हम सब जानते हैं अब तक विभिन्न शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों को छुट्टी प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था जिसकी वजह से शिक्षक तथा गैर शिक्षक कर्मचारी समय पर छुट्टी पाने में असमर्थ हो जाते थे। वही साथ ही साथ इस पूरी प्रक्रिया के दौरान काफी सारी परेशानी का सामना भी उन्हें करना पड़ता था। इसी बात को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश सरकार ने Manav Sampada Portal का आरंभ किया है जिस पर आवेदक विभिन्न प्रकार की leave के लिए आवेदन कर सकता है। इस पोर्टल पर आवेदक चाइल्ड केयर लीव, मैटरनिटी लीव, मिसकैरिज लीव ,कैजुअल लीव ,मेडिकल लीव विभिन्न लीव हेतु आवेदन कर सकता है।
जैसा कि हमने आपको बताया यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है। इस Manav Sampada Portal पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के 80 विभाग पंजीकृत है जिसके अंतर्गत 191 डिपार्टमेंट एडमिनिस्ट्रेटर कार्यरत हैं। वही इस पूरे Manav Sampada Portal पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के करीबन 12,00,679 कर्मचारी पंजीकृत है। इन सभी पंजीकृत कर्मचारियों को इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही अब संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
Manav Sampada Portal मुख्य उद्देश्य
- उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी कर्मचारियों को डिजिटल रूप से संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराना है।
- इस पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि कर्मचारी बिना ज्यादा समय गवाएं घर बैठे ही सारी सुविधाएं प्राप्त कर सके जिससे उनके काम पर असर न पड़े।
- इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होती और कर्मचारी समय और पैसे की बचत कर छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं वही अपनी सर्विस बुक भी मेंटेन कर सकते हैं।
Manav Sampada Portal Services
उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों को निम्नलिखित सुविधा प्रदान की जाती है
- इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी जॉइनिंग और रिलीविंग की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- इस पोर्टल पर कर्मचारी ऑनलाइन टूर संबंधित संपूर्ण जानकारी अपलोड कर सकता है।
- पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर की सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- वहीं कर्मचारी अपने प्रमोशन संबंधित संपूर्ण विवरण भी यहां देख सकता है।
- इसके अलावा कर्मचारी विभिन्न प्रकार की छुट्टियों के लिए भी इस पोर्टल से आवेदन कर सकता है।
- इस पोर्टल पर कर्मचारियों को विभिन्न डायनेमिक सर्विसेज, रोल बेस्ड एक्सेस भी प्रदान किए जाते हैं।
- वहीं इस पोर्टल पर कर्मचारी अपने ट्रांसफर आर्डर और ऑनलाइन पेंशन हेतु संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- इसके अलावा पोर्टल पर कर्मचारी विभिन्न प्रकार के शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
- इसके अलावा इस पोर्टल पर कर्मचारी स्टैंड राइट ,सर्विस बुक, फॉर्मेट ,विभिन्न डिफाइन फॉर्म, कस्टमाइज ऑर्डर फॉरमैट ,सेल्फ रजिस्ट्रेशन इत्यादि प्रक्रियाएं भी पूरी कर सकता है।
Manav Sampada Portal Benefits
- उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का पूरा डाटा सेव करके रखा जाता है।
- इस Manav Sampada Portal के माध्यम से कर्मचारियों को विभिन्न रिकॉर्ड मेंटेन करने में सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
- पोर्टल पर कर्मचारी छुट्टी के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं ।
- इस पोर्टल पर कर्मचारी अपने आवेदनों की स्थिति भी जांच सकते हैं ।
- पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को सभी विभागों और व्यक्तिगत जानकारी को उपलब्ध करवाया जाता है जिससे सरकार को सभी कर्मचारियों का डाटा सुरक्षित रखने में आसानी हो रही है।
- इस Manav Sampada Portal के माध्यम से कर्मचारी विभिन्न सेवाओं का लाभ भी अब घर बैठे उठा रहे हैं जिसकी वजह से उनके समय और पैसे की बचत हो रही है।
Manav Sampada Portal Login Process
- उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इस वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक को अपना संपूर्ण विवरण भरना होगा ।
- संपूर्ण विवरण भरने के बाद आवेदक को डिपार्टमेंट का चयन करना होगा ।
- डिपार्टमेंट का चयन करने के बाद आवेदक को Manav Sampada Portal Login Details हासिल करने होंगे।
- लॉगिन क्रैडेंशियल्स प्राप्त करने के बाद आवेदक इस पोर्टल पर आसानी से Manav Sampada Portal Login कर लेता है।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आवेदक इस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का भी लाभ उठा सकता है।
- पोर्टल पर लोगिन करने के बाद आवेदक इस पोर्टल के माध्यम से छुट्टी के लिए आवेदन कर सकता है ।
- आवेदक चाहे तो छुट्टी के लिए आवेदन करने के बाद अपनी Manav Sampada Portal Application Status देख सकता है।
- आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सर्विस बुक की स्थिति जान सकता है।
- वहीं आवेदक डिस्ट्रिक्ट वाइज डाटा एंट्री का स्टेटस भी देख सकता है।
Uttar Pradesh Labour Card Yojana – पंजीकृत श्रमिक को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, Apply Now!
Pratibha Kiran Scholarship Scheme 2025 – छात्रों को मिलेंगे ₹5000 की स्कॉलरशिप!
निष्कर्ष
कुल मिलाकर इस पोर्टल के माध्यम से संपूर्ण उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके माध्यम से कर्मचारियों के समय और पैसे दोनों की बचत होती है वहीं उन्हें पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लाभ और सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं।